उत्तर भारत भीषण गर्मी की चपेट में है। यूपी के लगभग 10 जिलों में पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। मौसम विभाग ने गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा समेत कई जिलों में लू की चेतावनी जारी की है। दिल्ली, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश समेत कुल 10 राज्यों में भीषण हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल राहत के कोई आसार नहीं हैं।
• *__राजनीतिक हलचल: BJP इस सप्ताह कर सकती है नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान_*
BJP के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली, हरियाणा और झारखंड को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में प्रदेश अध्यक्षों को लेकर चर्चा पूरी हो चुकी है। इस हफ्ते पार्टी नए अध्यक्ष की घोषणा कर सकती है।
• *__RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा स्टेटमेंट_*
“मुस्लिमों के लिए भी संघ के दरवाजे खुले”
“मुस्लिम भी संघ में आ सकते हैं”
“शर्त ये है कि भगवा का सम्मान करना होगा”
उन्हें भारत माता की जय बोलना होगा- मोहन भागवत।