आजमगढ़ breaking : बीच शहर ताबड़तोड़ फायरिंग

8 / 100 SEO Score

*स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार झोंका फायर, बाल-बाल बचा युवक*

*सीओ सिटी, कोतवाली प्रभारी सहित पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची*

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के कोट मोहल्ले में रविवार की शाम करीब 8 बजे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार देवाशीष तिवारी पर ताबड़तोड़ 4 राउंड फायरिंग कर दी। इस हमले में एक गोली देवाशीष को छूते हुए निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गया। फायरिंग के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी गौरव शर्मा और कोतवाली प्रभारी शशिमौली पांडे पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि हमलावर और पीड़ित के बीच पुराना विवाद था। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में पहले कोतवाली में समझौता भी हुआ था।
आरोप है कि हमलावर ने 5 मार्च को लखनऊ में भी हमला किया था। पुलिस उस मामले की जांच कर ही रही थी कि इस नई घटना ने चुनौती बढ़ा दी। पीड़ित देवाशीष तिवारी, कुर्मी टोला के निवासी योगेश तिवारी का पुत्र है, और उसका एलवल मोहल्ले के एक युवक से पुराना विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते हमले का आरोप लगाया गया है।
पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!