वाराणसी : पक्के महाल के ऊंचाई वाले इलाकों में अब नहीं होगी पानी की किल्लत, बूस्टर पंप से बढ़ेगी आपूर्ति_*

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। गर्मी के मौसम में पक्के महाल क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में जल संकट से निबटने के लिए नगर निगम ने नई पहल की है। अब इन इलाकों में बूस्टर पंप लगाकर जलापूर्ति को बेहतर बनाया जाएगा। मेयर अशोक कुमार तिवारी ने जलकल विभाग के अधिकारियों को इस दिशा में ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

पक्के महाल के कई क्षेत्रों में हर साल गर्मियों में जल आपूर्ति बाधित हो जाती है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी होती है। हाल ही में नगर निगम की सदन बैठक में पार्षदों ने इस समस्या को गंभीरता से उठाया था। इसके बाद नगर निगम ने पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कार्ययोजना तैयार की है।

दशाश्वमेध, जंगमबाड़ी, आदमपुर, कोतवाली, चौक और अस्सी जैसे क्षेत्रों में बूस्टर पंप लगाए जाएंगे, जिससे ऊंचाई वाले घरों तक भी आसानी से पानी पहुंच सकेगा। इसके अलावा घाट की ओर जाने वाली तंग गलियों में भी पंप लगाकर जलापूर्ति की जाएगी। इस योजना से हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!