*__वाराणसी पहुंचे सीएम योगी, बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल, बाबा विश्वनाथ का लेंगे आशीर्वाद_*

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी पहुंच गए हैं। सीएम सारनाथ में बुद्ध पूर्णिमा पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं बाबा विश्वनाथ और काशी कोतवाल कालभैरव का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे। सीएम के आगमन के मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है।

सीएम दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री सारनाथ में कार्यक्रम में शरीक होने के बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों संग मीटिंग कर विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों संग भी चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय अथवा बीएचयू में परियोजनाओं का निरीक्षण कर सकते हैं।

सीएम कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन कर काशी कोतवाल का आशीर्वाद लेंगे। वहीं श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर बाबा का षोडशोपचार पूजन और रूद्राभिषेक करेंगे। सीएम वाराणसी में ही रात्रि विश्राम करेंगे। वहीं मंगलवार की सुबह गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!