आजमगढ़ में 251 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा, 1.77 लाख परीक्षार्थी होंगे शामिल

5 / 100 SEO Score

 

 

आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का निर्धारण शासन ने कर दिया है। जिले में 806 माध्यमिक विद्यालयों में 251 को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा केंद्रों पर 1,77,711 छात्र शामिल होंगे।इसमें हाईस्कूल के 93521 व इंटर के 84190 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

 

पिछले वर्ष 306 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बाद पहले सही परीक्षा केंद्र कम होने का अनुमान लगाया जा रहा था। इसके पीछे कारण यह था कि पिछले वर्ष से 25000 परीक्षार्थियों की कमी बताया जा रहा है।

 

शासन ने पिछले सत्र में परीक्षा के दौरान सुचिता कायम रखने के लिए सख्ती की थी, जिसके कारण अधिकांश परीक्षार्थियों ने बीच में परीक्षा छोड़ दी थी। इस सत्र में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर प्रशासन पहले से ही तैयारी में जुटा हुआ था। परीक्षा केंद्रों की सूची भेजने में पारदर्शिता बरती गई थी। इसके लिए एसडीएम स्तर से विद्यालयों की जांच कराई गई थी।

 

सेंटर की संख्या में आएगी कमी

 

छात्रों की संख्या कम होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सेंटर की संख्या में कमी आएगी। केंद्र का निर्धारण होने के बाद जिला विद्यालय निरीक्षक सुचिता कायम रखने की योजना का अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। केंद्रों की सूची फाइनल पर होने पर जिविनि ने 27 नवंबर तक आपत्ति मांगी है।

 

यूपी बोर्ड परीक्षा के परीक्षा केंद्रों की सूची शासन से जारी हो गई है। आपत्तियां मांगी गईं हैं। परीक्षा की सुचिता कायम रखने का हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही परीक्षा की तिथि भी शासन से हो जाएगी। -मनोज कुमार मिश्र, जिला विद्यालय निरीक्षक।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!