आजमगढ़: अस्पताल में मेडिकल स्टोर का दलाल करता था मनमानी, मुकदमा दर्ज

1 / 100 SEO Score

 

 

 

100 शैया अस्पताल लालगंज पर अक्सर ही एक मेडिकल स्टोर का दलाल मरीजों व कर्मचारियों के साथ हंगामा करता था। इसे संज्ञान में लेते हुए चिकित्सा अधीक्षक ने दलाल के खिलाफ देवगांव कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया।मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस दलाल की तलाश में जुट गई है।

जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीणांचल के अस्पतालों पर भी मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी सेंटरों के एजेंट यहां जमे रहते है। इनके द्वारा मरीजों के साथ ही डॉक्टरों पर भी दवा व जांच के लिए अपने चहेते मेडिकल स्टोर व पैथालॉजी सेंटरों पर कराने का दबाव बनाया जाता है। जिला अस्पताल पर दलालों के बीच आपस में मारपीट तक का मामला सामने आ चुका है। कुछ दिनों पूर्व प्राइवेट एंबुलेंस चालक भी रेफर मरीज को अपने चहेते अस्पतालों पर पहुंचने को लेकर आपस में भिड़ गए थे। ऐसा ही कुछ हाल 100 शैया अस्पताल लालगंज पर भी देखने को मिल रहा है। यहां एक मेडिकल स्टोर का दलाल सक्रिय है। जो प्राय: मरीजों को अपने चहेते दवा की दुकान से दवा खरीदने का दबाव बनाता है। इतना ही नहीं कर्मचारी बीच में कुछ बोल देते तो उनसे भी गाली-गलौज करता था। कुछ मरीजों व कर्मचारियों ने दलाल सुनील यादव की शिकायत चिकित्सा अधीक्षक से लिखित रूप में किया। इस पर चिकित्सा अधीक्षक ने देवगांव कोतवाली में दलाल के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा पंजीकृत करा दिया। इसके बाद से पुलिस दलाल की तलाश में जुटी है।

मरीजों व कर्मचारियों ने सुनील यादव नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत की है। वह नशे में धुत होकर अस्पताल में घूमता था और मरीजों व कर्मचारियों को अपने चहेते दुकान से दवा खरीदने का दबाव बनाता था। कई बार उसे समझाया जा चुका था। इसके बाद भी नहीं माना। लिखित शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ देवगांव कोतवाली में तहरीर दी गई। -डॉ. सुरजीत सिंह, चिकित्सा अधीक्षक, 100 शैय्या अस्पताल, लालगंज।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!