गाज़ीपुर में करंट लगने से बड़ा हादसा, 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे

10 / 100 SEO Score

गाज़ीपुर में करंट लगने से बड़ा हादसा, 5 की मौत, 3 गंभीर रूप से झुलसे

सुबह-सुबह गाज़ीपुर के नरवर गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

यह हादसा काशीदास बाबा के पूजन कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुआ। जानकारी के मुताबिक, पंडाल बनाते वक्त एक बांस 33 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे यह हृदयविदारक हादसा हुआ।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। गांव में मातम पसरा है। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!