सस्ता होगा खाने वाला तेल, सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी

9 / 100 SEO Score

सरकार ने खाने वाले तेल पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी को आधा कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद कच्चे पाम ऑयल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर लगने वाली ड्यूटी 20% से घटकर 10% हो गई है। यह बदलाव आज से लागू हो गया है। यह कटौती अगले एक साल तक के लिए है। इसको लेकर केंद्रीय वित्त मंत्रालय के तहत काम करने वाले सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एंड कस्टम्स ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

Share

Leave a Reply