प्रेमिका से मिलने पहुँचा प्रेमी तो गाँव वालों ने पकड़कर कराई शादी

6 / 100 SEO Score

चौबेपुर/वाराणसी
क्षेत्र के रैपुरा गांव निवासी आकाश और गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के मठ सौना गांव की निवासी गुनिया राजभर के बीच बीते दो वर्षों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को आकाश प्रेमिका से मिलने मठ सौना गांव पहुँचा, लेकिन इसकी भनक गांव वालों को लग गई।
ग्रामीणों ने आकाश को पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में प्रेमी ने अपने प्रेम संबंध की बात स्वीकार की। इसके बाद ग्रामीणों ने आकाश के परिजनों को सूचना देकर मठ सौना बुलाया।
दोनों परिवारों की सहमति के बाद गांव स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती को साक्षी मानकर प्रेमी युगल की शादी सम्पन्न कराई गई।
भगवान को साक्षी मान की शादी
शिव मंदिर में हुई इस शादी में वर-वधु पक्ष के लोग और दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे। विवाह की सभी रस्में पारंपरिक तरीके से संपन्न की गईं।
शादी के बाद आकाश ने कहा, “हम दोनों परिवार की रजामंदी से विवाह किए हैं। अब हम एक-दूसरे के साथ सुख-शांति से जीवन व्यतीत करेंगे और ऐसा कोई कार्य नहीं करेंगे जिससे परिवार की बदनामी हो।”
इससे गांव में चर्चा का माहौल बन गया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!