सोहावल (अयोध्या) सोहावल तहसील के मुस्तफाबाद गांव में स्थित हरिदास का पूरवा में बीती रात आग लगने से राजकुमार सिंह की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई इस संबंध में पीड़ित राजकुमार सिंह का कहना है कि देर रात हम लोग खेत में धान की बेरन डाल कर लौटे और खाना खाकर सो गए अचानक आग की लपटे दिखाई दी तब तक आग विकराल रूप ले चुके थे , गौहर सुनकर दौड़े ग्रामीणों ने जब तक आग बुझाई राजकुमार की, कपड़े बिस्तर अनाज बर्तन चारपाई सहित सारी गृहस्थी जलकर राख हो गई थी, 24 घंटे बीतने के बाद भी पीड़ित के घर ना तो कोई राजस्व कर्मी पहुंचा है ना ही पुलिस कर्मी ज्ञात हो कि राजकुमार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है तथा छप्पर के घर में निवास कर रहे थे , इस आज के चलते समूचा परिवार खुले आसमान के नीचे बसर करने को मजबूर हो गया है