फरीदाबाद में कोरोना के 12 नए मामले आए सामने।

7 / 100 SEO Score

फरीदाबाद में सोमवार को कोरोना के 12 नए मामले सामने आए। इसके बाद जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 66 हो गई है। सभी मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार जैसे लक्षण थे। जांच में ये सभी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, संक्रमितों में सेक्टर-63 से 15 वर्षीय युवक, 80 वर्षीय महिला और 56 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-46 से 35 वर्षीय महिला, सेक्टर-48 से 60 वर्षीय महिला, सेक्टर-15 से 28 और 39 वर्षीय महिला, सेक्टर-17 से 61 वर्षीय पुरुष और 57 वर्षीय महिला, सेक्टर-85 से 14 वर्षीय युवक और 57 वर्षीय महिला, तथा आदर्श नगर से 34 वर्षीय पुरुष शामिल हैं।फिलहाल जिले में 30 एक्टिव केस हैं जबकि 36 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को घर पर ही आइसोलेशन में रखा है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराने की अपील की है।

(अरुण शर्मा फ़रीदाबाद ब्यूरो चीफ)

Leave a Reply