मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर केशव प्रसाद मौर्य ने गिनाई उपलब्धियां

7 / 100 SEO Score

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को वाराणसी स्थित सर्किट हाउस में पत्रकारों को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया और विपक्ष खासकर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखे प्रहार किए।
उप मुख्यमंत्री ने बनारस में विकास कार्यों में गड़बड़ी को लेकर कुछ अधिकारियों को चेतावनी दी और कहा कि जनता की शिकायतों की गंभीरता से जांच होगी और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्री मौर्य ने बताया कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में अनेक ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। देश की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सीमाओं पर आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। ऑपरेशन सिंधूर, एयर स्ट्राइक, और मिसाइल रक्षा प्रणाली जैसे कदमों ने भारत को आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति में बदला। अर्थव्यवस्था की बात करते हुए उन्होंने बताया कि भारत अब विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। कृषि क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत 11 करोड़ किसानों को 3.7 लाख करोड़ रुपये की सहायता दी गई है। ग्रामीण भारत को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसे कार्यक्रमों ने बदलाव लाया है।उन्होंने कहा कि देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए स्टार्टअप नीति, पूर्वोत्तर के विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में भी मोदी सरकार ने नए प्रतिमान स्थापित किए हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम, नई शिक्षा नीति, और आयुष्मान भारत योजना के प्रभाव से समाज का हर वर्ग सशक्त हुआ है।

प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र मोदी ज़ी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस पर एक पत्रकार-वार्ता में कहा।

Leave a Reply