प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र में घोर लापरवाही आए दिन देखने को मिल रही है
वाराणसी के राजातालाब क्षेत्र के भिखारीपुर में ट्रांसफार्मर खराब होने इस भीषण तपती गर्मी ग्रामीण परेशान रहे शिकायत के बाद में नहीं पहुंचे कर्मचारी।
ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी से शिकायत करते हुए बताया कि भीषण तपती गर्मी में ट्रांसफर खराब हो गया है। इसकी शिकायत उन्होंने बिजली विभाग में की थी। इस पर बिजली विभाग के अधिकारी ट्रांसफार्मर सुधारने को लेकर पल्ला झाड़ रहे हैं। इसके कारण गांव में बिजली के साथ-साथ पानी भी नहीं मिल पा रहा है। उन्हें पानी के लिए तरसना पड़ रहा है।
ग्रामीण बिजली विभाग के कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खास करके इस भाषण गर्मी व रात के अंधेरे में उन्हें कई प्रकार की परेशानी झेलने के लिए विवश होना पड़ रहा है। ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
बच्चों की अनलाइन की क्लासें भी बंद हो गई है। बच्चे अपने मोबाइल के माध्यम से आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारी से ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही है