यूपी के टॉप 10 जिलाधिकारियों की लिस्ट जारी हो गई है, *लखीमपुर की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल तीसरे नम्बर

7 / 100 SEO Score

महराजगंज के डीएम आईएएस संतोष कुमार शर्मा पहले नंबर पर हैं

जालौन के डीएम आईएएस राजेश कुमार पांडेय दूसरे और लखीमपुर खीरी की डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल तीसरे नंबर पर हैं

चौथे नंबर पर बरेली के डीएम अविनाश सिंह और पांचवें नंबर पर शाहजहांपुर के डीएम आईएएस धर्मेंद्र प्रताप सिंह हैं

लिस्ट में छठा नाम श्रावस्ती के डीएम आईएएस अजय कुमार द्विवेदी और सातवां नाम कुशीनगर के जिलाधिकारी आईएएस महेंद्र सिंह तंवर का है

ललितपुर के डीएम आईएएस अक्षय त्रिपाठी आठवें,

हरदोई के डीएम आईएएस अनुनय झा नवें और मुजफ्फरनगर के डीएम आईएएस उमेश मिश्रा 10वें स्थान पर हैं

ये सभी आईएएस बाकी जनपद के अधिकारियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इन अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना की है

यूपी के 75 जिलों के जिलाधिकारी के कार्यों की हर महीने समीक्षा होती है

इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर जिलाधिकारियों की रैंकिंग जारी की जाती है

ये रैंकिंग जनसुनवाई, कानून-व्यवस्था, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, राजस्व सुधार और समग्र विकास कार्यों के आधार पर तय की जाती है

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!