बलिया में पूर्व नियुक्त बीडीओ को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने घोटाले में किया गिरफ्तार

9 / 100 SEO Score

आज दिनांक 22.06.25 को दोपहर में आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त पूर्व बीडीओ ब्लॉक बांसडीह,बलिया दयाराम विश्वकर्मा मूल निवासी शहाबगंज चंदौली को चितईपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बांसडीह, बलिया पर वर्ष 2006 में धोखाधड़ी सहित शासकीय धन/खाद्यान्न लगभग 27 लाख रु गबन का अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त वर्तमान में डीडीओ,सुल्तानपुर पद से वर्ष 2022 में सेवानिवृत हुआ है।अभियुक्त अपना पता बदलकर वाराणसी के कर्मजीतपुर,सुंदरपुर में रह रहा था।
गिरफ्तारी में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,Hc हेमंत सिंह,विनीत पांडे,राजकिशोर,सुनील मिश्रा,राज सिंह यादव,सरफराज अंसारी ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल है।

Share

Leave a Reply