गृहमंत्री शाह कल आएंगे पुष्पवर्षा से होगा स्वागत

10 / 100 SEO Score

वाराणसी-गृह मंत्री अमित शाह के 23 जून के दो दिनी काशी दौरे पर स्वागत के लिए भाजपा ने तैयारी शुरू कर दी है। गृह मंत्री के अभिनंदन के लिए 11 स्थल चिह्नित किए गए हैं, जहां पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और सामाजिक वर्गों के लोग पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे।
गुलाबबाग स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय मध्य परिषद की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। काशी क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बताया कि शाह का 23 जून की शाम 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। जहां से वह कालभैरव मंदिर जाएंगे और दर्शन-पूजन के पश्चात नदेसर स्थित ताज होटल में आएंगे। एयरपोर्ट से लेकर कालभैरव मंदिर एवं ताज होटल तक 11 स्थानों पर स्वागत प्वाइंट बनाए जाएंगे। यहां ढोल-नगाड़ों, शंखनाद, डमरू दल और पुष्पवर्षा के साथ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक वर्ग, बुद्धिजीवियों, आम जनमानस और भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। बैठक में प्रमुख रूप से राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, महापौर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, एमएलसी धर्मेंद्र राय तथा कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के प्रतिनिधि संजय सिंह आदि रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!