फर्जी दावे से प्रशासन को गुमराह करने की कोशिश नाकाम, जांच में निकला सच

6 / 100 SEO Score

*सुलतानपुर से बड़ी खबर*

सुल्तानपुर – कुड़वार थाना क्षेत्र के कस्बे में चल रहे ज़मीन विवाद का मामला निकला फर्जी। तथाकथित सोशल मीडिया “पत्रकार” और कुछ स्थानीय लोग प्रशासन व पुलिस को गुमराह करने का प्रयास कर रहे थे।

प्रशासनिक जांच में स्पष्ट हुआ कि विवादित भूखंड मूल रूप से उग्रसेन श्रीवास्तव के नाम दर्ज था, जिसे उन्होंने रामजी और उर्मिला नामक व्यक्तियों को विक्रय किया था। दोनों खाताधारकों ने ज़मीन के बंटवारे के लिए आवेदन दिया था, जिसके तहत उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के आदेश पर राजस्व एवं पुलिस टीम की उपस्थिति में बराबर-बराबर ज़मीन बांट दी गई।

गौरतलब है कि जिन गौरव श्रीवास्तव द्वारा भूखंड पर दावा किया जा रहा था, उनके नाम से कभी कोई ज़मीन इस क्षेत्र में दर्ज नहीं रही। प्रशासन द्वारा कई बार कागजात की मांग के बावजूद गौरव श्रीवास्तव कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर सके।

यह मामला बीस वर्ष पुराना है, जिसका निस्तारण प्रशासन द्वारा पूर्व में ही कर दिया गया था। ऐसे में अब इसे हवा देना सिर्फ अफवाह फैलाना और शांति भंग करने की साजिश मानी जा रही है।

Leave a Reply