सीएम योगी ने लोकमंगल की कामना के साथ बाबा विश्वनाथ का लिया आशीर्वाद, संकटमोचन दरबार में लगाई हाजिरी

10 / 100 SEO Score

वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ और संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन और जलाभिषेक कर लोकमंगल की कामना की। साथ ही संकटमोचन दरबार में भी हाजिरी लगाई। सीएम के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही।

सीएम गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की मीटिंग में शामिल होने के लिए सोमवार की शाम वाराणसी पहुंचे। उन्होंने गृहमंत्री के साथ कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया था। वहीं मंगलवार की सुबह बाबा विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से जलाभिषेक और पोडशोपचार पूजन कर आशीर्वाद लिया।

सीएम संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां महंत प्रोफेसर विश्वंभरनाथ मिश्र ने उनका स्वागत किया। सीएम ने संकटमोचन मंदिर में दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद रहे।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!