मकान के निर्माण कार्य में लगे राज मिस्त्री की पैर फिसलने से गिरे नीचे गंभीर रूप से घायल अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई मौत

6 / 100 SEO Score

वाराणासी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के जगदीशपुर(नहवानीपुर)गांव में आज सोमवार को पक्के मकान में निर्माण कार्य में लगे लगभग 35 वर्षिय बबलू चौहान नामक एक राज मिस्त्री की उक्त मकान में फार्मा बनाते समय पैर फिसल गया,जहाँ पैर फिसलने से राज मिस्त्री नीचे जमीन पर गिर गए,जहां गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए,वही आनन फानन में वहाँ पर मौजूद लोग और मकान मालिक तत्काल घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए,जहाँ चिकित्सक ने गंभीर रूप से घायल उक्त युवक को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय कपसेठी पुलिस मौके पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया।

बताते हैं कि मृतक बबलू चौहान पुत्र स्वर्गी चेत नारायण चौहान कपसेठी थाना क्षेत्र के ही बेलवा गांव के निवासी हैं वह कपसेठी थाना क्षेत्र के ही जगदीशपुर गांव में चंद्रभान गौड़ के यहाँ उनके पक्का मकान में बतौर राज मिस्त्री के रूप में कार्य कर रहे थे।जहाँ इस तरह का हादसा हो गया।

मृतक दो भाई थे एक भाई की डेढ़ साल पहले ही मौत हो चुकी है।वही 4 महीने पहले पिता की भी मौत हो गई है।यही मृतक बचा था,यह मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला ब्यक्ति था,इसी के भरोसे पूरा परिवार निर्भर था पूरे परिवार का भरण पोषण कर रहा था। मृतक को एक लड़की और दो लड़के बताए गए हैं।

वही इस घटना की खबर मिलते ही घर पर परिवार में कोहराम मच गया।वही पत्नी सरिता चौहान की रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!