प्रयागराज के करछना में पुलिस और स्थानीय उपद्रवियों द्वारा हिंसा का शिकार बने भीम आर्मी कार्यकर्ता सुनील कुमार गौतम की मृत्यु खबर दुःखद है।

6 / 100 SEO Score

दिनांक 29 जून को हुई घटना में जो स्थानीय लोगों व पुलिस के द्वारा पत्थर बाजी की गई लाठी डंडों से गाडियां तोड़ी व मारपीट की उसी दौरान भीम आर्मी के कार्यकर्ता सुनील कुमार गौतम (उम्र 25 वर्ष), जिन्हें पुलिस और स्थानीय गुंडों ने निर्ममता से पीटकर अधमरा अवस्था में खेत में फेंक दिया था। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों के माध्यम से सुनील के बड़े भाई श्री सतीश कुमार को प्राप्त हुई। वे तुरंत मौके पर पहुँचे और सुनील को गंभीर स्थिति में श्रेया हॉस्पिटल, कोहडार घाट में भर्ती कराया।

गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने उसी रात उसे SRN हॉस्पिटल, प्रयागराज रेफर कर दिया। ICU में कई घंटों तक ज़िंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद, देर रात्रि सुनील कुमार गौतम ने दम तोड़ दिया।

नाम: सुनील कुमार गौतम (25 वर्ष)पुत्र लोढई उर्फ संगम लाल निवासी: ग्राम सिंगपुर खुर्द, थाना खीरी, तहसील मेजा, जनपद प्रयागराज ।
परिवार में पत्नी: श्रीमती अंजू देवी एक पुत्री, उम्र 3 वर्ष एक पुत्र, उम्र 1.5 वर्ष एक संतान गर्भ में है।

मन बहुत दुःखी एक साथी की जान चली गई, कई साथी जेल चले गए कई साथियों के घरों में पुलिस दबिश दे रही है ढूंढ रही है अज्ञात में कई साथियों के फर्जी तरीके से नाम बढ़ाकर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है पुलिसिया कार्रवाई निराशाजनक है।

संगठन पार्टी के नेतृत्व कर्ताओं से भी निवेदन है कि जल्द से जल्द इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल वहां के जिम्मेदार आलाधिकारियों से मिलकर कार्यकर्ताओं की मदद की जाएं।

भीम आर्मी की तरफ से मांगे कि जितने भी इसमें पुलिस वाले और स्थानीय लोग संलिपित हैं उनके ऊपर 302 और गैंगस्टर एक्ट. SC/ST ऐक्ट में मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा जाए अन्यथा भीम आर्मी बड़े आंदोलन के लिए तैयार है

Share

Leave a Reply