बस्ती।
दुबौलिया थाना क्षेत्र पैठिया लश्करी ग्राम पंचायत के नियामतपुर गांव निवासी अशोक यादव (17) पुत्र संतोष यादव उर्फ जमालू यादव मंगलवार की रात परिवार के साथ खाना खाकर घर के बाहर चारपाई पर सोया रहा था। परिजनों की माने तो रात करीब ग्यारह बजे अचानक से गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ा। गोली की तेज आवाज सुनकर परिवार के अन्य लोग भी उठ गए और घर बाहर आये तो देखा अशोक के सिर में गोली लगने से गम्भीर रूप से घायल चारपाई पर तड़प रहा था। वही गोली मारने वाले आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। परिजनों ने घायल अशोक को आनन फ़ानन में इलाज के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने उसे हायर सेंटर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान बुधवार के दोपहर उसकी मौत हो गई मौत की सूचना गांव में आते ही कोहराम बज गया परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है मौजूदा ग्राम प्रधान के कार्यों की शिकायत लोकायुक्त के यहां की गई थी। जिसकी जांच चल रही है। उसी रंजिश को लेकर गोली मारी गई है। पुलिसअधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि प्रधान राम उजागिर यादव के बेटे संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।