ब्यूरो- एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
खबर उत्तर प्रदेश के जनपद से है जहाँ मोहर्रम का त्यौहार पूरे जनपद में शांति व्यवस्था के साथ मनाया गया जहां शिया समुदाय जंजीरी मातम किए वही सुन्नी समुदाय या अली या हुसैन का नारा लगाते हुए कर्बला में पहुंचे। मोहर्रम के त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला अधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस फोर्स के साथ चक्रमण करते रहे।पूरे जनपद में मोहर्रम का पर्व हिंदू और मुसलमान दोनों समुदायों ने मिलकर त्योहार को मनाया और देश के सलामती के लिए दुआ की। यह त्यौहार हजरत इमाम हुसैन रजि अल्लाहो ताला अन्हों ने हक और बातिल की लड़ाई में हक की जीत हुई और बातिल की हार हुई जो हमेशा के लिए बातिल समाप्त हो गया। हक आज भी जिंदा है और कयामत तक जिंदा रहेगा।
वही मनियर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत रामपुर,छितौनी,रसूलपूर, चकफूल ,चोरकैण्ड, इत्यादि स्थानों से इमाम हुसैन की शहादत की याद में मुस्लिम समुदाय ने रविवार को पूरे एहतराम के साथ मुहर्रम मनाया। या अली या हुसैन का नारा देर शाम तक गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने रास्ते भर नौहाख्वानी की। इस दौरान कर्बला में आए ताजियादारो ने कर्बला में अपना ताजिया का मिलान किया।इसके बाद अपने-अपने ताजियों को कर्बला में सुपुर्द ए खाक किया गया। लोगों ने मातम कर दुआख्वानी की और नाते हुसैन पढ़ा। मौलाना जौहर अली ने इस मौके पर कहा कि हजरत इमाम हुसैन की शहादत से हमें यह सीख मिलती है कि कभी जुल्म और ज्यादती के आगे झुकना नहीं चाहिए। कर्बला में उन्होंने जो बहादुरी दिखाई और शहीद हो गए वह नेकी व हिम्मत का पैगाम दुनिया को दे गये।
मौलाना कारी रजाक साहब ने कहा की हम इस लिए भी कर्बला की याद मनाते है कि अब दुनिया मे कोई दुसरा यजीद न पैदा होने पाए।इस मौके पर मनियर थाना अध्यक्ष रत्नेश कुमार दुबे एव एसआई अच्छे लाल सरोज अपने हम राहीयो से साथ चक्रमण करते रहे।ग्राम पंचायत रामपुर के प्रधान आफताब आलम ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया तथा शांतिपूर्ण तरीके से मोहर्रम का त्यौहार संपन्न होने पर पुलिस प्रशासन को बधाई दिया वही रामपुर के पूर्व प्रधान चंन्दन यादव एव छितौनी के प्रधान सोनू यादव अपने दलबल के साथ च्रकाण करते रहे।