विद्युत करंट की चपेट में आने से किसान की हुई मौत

6 / 100 SEO Score

बीकापुर।
विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगाते समय करंट की चपेट में आने से 55 वर्षीय ग्रामीण की झुलसकर मौत हो गई। बताया गया कि कोतवाली क्षेत्र के रुपीपुर बझना निवासी परशुराम यादव 55 वर्ष शनिवार रात्रि करीब 8 बजे विद्युत बोर्ड में पंखे का तार लगा रहे थे। इसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गए। गंभीर हालत में परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर ले गए। जांच पड़ताल के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने के बाद अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस द्वारा परिजनों से पूछताछ किया और पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विद्युत करंट के चपेट मेंआने हुई ग्रामीण की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रधान अमर बहादुर चौरसिया ने बताया कि मृतक परशुराम यादव तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। लेकिन कोई संतान नहीं है। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि घटना की जानकारी होने के बाद जांच पड़ताल की गई। शव पोस्टमार्टम के लए भेजा गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!