संवाददाता पंकज कुमार आलापुर अम्बेडकर नगर।
अम्बेडकर नगर जनपद के तहसील आलापुर अंतर्गत विकासखंड जहांगीरगंज के ग्राम पंचायत बैरी बुजुर्ग से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां तैनात सफाई कर्मी पप्पू पुत्र रामधनी की मनमानी लापरवाही के कारण गांव की साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। शिकायतकर्ता ओ ने आरोप लगाया है कि संबंधित सफाई कर्मी ड्यूटी के निर्धारित समय पर अक्सर गैरहाजिर रहते हैं, जिससे गांव में कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लग चुका है। सार्वजनिक स्थलों, मुख्य सड़कों, नालियों एवं खड़जों में गंदगी साफ नजर आ रही है शिकायतकर्ता यस . के. पुत्र यन. के. पता तिलक टांडा विकास जहांगीरगंज जनपद अम्बेडकर नगर निवासी हैं ने बताया कि प्रतिदिन सफाई कर्मी पप्पू को अकसर तहसील आलापुर रामनगर बाजार, अकबरपुर कोर्ट ,जहांगीरगंज बाजार तथा अपने निजी गांव में इधर-उधर घूमते हुए देखा गया है, जबकि उन्हें ड्यूटी पर गांव की साफ-सफाई का कार्य करना चाहिए। जब उन्हें ड्यूटी के विषय में टोका जाता है तो वह दबंगई भरे लहजे में जवाब देते हुए कहते हैं कि जब और कोई ड्यूटी नहीं करता तो मैं क्यों करूं, ऊपर तक कमीशन पहुंचाता हूं, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।इस लापरवाह रवैये से नाराज,लगभग आठ लोगों ने अलग अलग शिकायतकर्ताओ ने IGRS पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को एक शिकायत पत्र भेजा है,
जिसमें मांग की गई है कि प्रतिदिन ड्यूटी के समय सुबह और शाम सफाई कर्मी से जियो-टैग फोटो मंगाई जाए ताकि उसकी हाजिरी और कार्य की निगरानी की जा सके। साथ ही एक उच्चस्तरीय जांच टीम गठित कर पूरे प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि समय रहते इस तरह की लापरवाही पर लगाम नहीं लगाई गई, तो गांव में स्वास्थ्य और स्वच्छता की गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यह मामला न केवल ग्राम पंचायत बैरी बुजुर्ग के लिए, बल्कि समस्त सफाई व्यवस्था के लिए चेतावनी स्वरूप है। शिकायतकर्ता ओ की मुख्य मांगें1. ड्यूटी के समय सफाई कर्मी से सुबह-शाम जियो-टैग फोटो मंगवाना।2. उच्च स्तरीय जांच टीम बनाकर मामले की निष्पक्ष जांच।3. दोषी पाए जाने पर उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई।4. गांव की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।यह देखना अब शेष है कि संबंधित अधिकारी इस शिकायत पर कितनी गंभीरता से संज्ञान लेते हैं और कब तक गांव में स्वच्छता की स्थिति में सुधार होता है।