शिकायतों के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 8601872688 पूरी हैं निष्क्रिय

7 / 100 SEO Score

*प्रकाशनार्थ..*

*शिकायतों के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 8601872688 पूरी हैं निष्क्रिय*

*इस नंबर पर दर्ज शिकायतों का नहीं होता का समाधान*

*आम जनमानस के शिकायतों से वाराणसी नगर निगम का कोई लेना देना नहीं*

वाराणसी नगर निगम द्वारा आम जनमानस के शिकायतों के निस्तारण के लिए जारी व्हाट्सएप नंबर 8601872688 पूरी तरह से निष्क्रिय है। इस नंबर पर किसी भी शिकायत करने वाले नागरिक की कोई सहायता नहीं की जा रही है।आम जनमानस को केवल ये नंबर जारी कर गुमराह किया जा रहा है। इस पर किसी भी समस्या का समाधान नहीं किया जाता।

आपको बताते चलें कि नगर आयुक्त अक्षत वर्मा जी ने पदभार ग्रहण करते लोगों की शिकायत चाहे वह गली मरम्मत, निर्माण, सफाई व्यवस्था, सीवर, पेयजल,मार्ग प्रकाश, पशुओं के निस्तारण एवं अतिक्रमण आदि के लिए इस नंबर 8601872688 जारी किया था। जिसमें नागरिक सुबह 6 बजे से रात्रि 10 बजे तक अपनी समस्या लिखकर मैसेज के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं और इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए समस्या का निराकरण किए जाने की बात कही गई थी।

*ताजा मामला वार्ड नंबर 16 सरसौली भारत हॉस्पिटल वाली गली का है जहां स्ट्रीट लाइट बनवाने* के लिए 02/07/25 को इस नंबर 8601872688 पर नाम,पता और समस्या लिखकर भेजा गया है लेकिन अब तक समस्या का निस्तारण नहीं किया है। नगर आयुक्त महोदय जब ये आपकी त्वरित कार्रवाई है तो धीमी गति की कारवाई में तो लोगों को महीने दो महीने इंतजार करना पड़ेगा।

*महोदय आपके नगर निगम द्वारा जारी एक और नंबर 1533 पर भी सरसोली क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बनवाने के लिए 05/07/25 को शिकायत संख्या 250705203851990143 दर्ज किया गया है* लेकिन अब तक समस्या का निराकरण नहीं हुआ आपका नगर निगम सिर्फ अतिक्रमण हटाओ और कर वसूली तक ही सीमित रह गया है। आम जनमानस की शिकायतों से वाराणसी नगर निगम का कोई सरोकार नहीं लगता है। लोगों के शिकायतों के लिए वाराणसी नगर निगम द्वारा जारी मोबाइल नंबर सिर्फ एक दिखावा मात्र बनाकर रह गए हैं।

Share

Leave a Reply