मऊ: फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा

1 / 100 SEO Score

 

 

 

जिला सेवा योजना विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी कर रहे एक व्यक्ति का पर्दाफाश हुआ है। शनिवार की देर शाम जिला सेवा योजन अधिकारी की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।जिला सेवा योजन अधिकारी मखंजू राम प्रजापति ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया है कि रामचीज पुत्र स्व. पुनवासी द्वारा फर्जी नियुक्ति पत्र और स्थानांतरण पत्र बनाकर कार्यभार ग्रहण किया था। फर्जी पत्र लगाकर जिला सेवायोजन कार्यालय से जन सूचना के तहत नियुक्ति संबंधी सूचना उपलब्ध कराने का मांंग की गई। जिसके बाद कार्यालय द्वारा दी गई सूचनाओं में छेड़छाड़ और संशोधन करके मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर पत्र के माध्यम से नियुक्ति पाने का गलत प्रयास किया गया। इसकी शिकायत मिलने पर जिला सेवायोजन अधिकारी ने इस मामले की जांच की तो रामचीज द्वारा प्रस्तुत किए गए सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। उसके द्वारा दो पता दिखाया गया। एक ग्राम पंचायत बुुढ़ावर ब्लाक दोहरीघाट और दूसरा पता चंद्रायर बलीपुर नरही बलिया। पुलिस ने धोखाधड़ी आदि धाराओँ में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!