मऊ: धोखाधड़ी के मामले में उपभोक्ता ने कुरियर कंपनी पर दर्ज कराया मुकदमा

1 / 100 SEO Score

 

 

शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा निवासी एक व्यक्ति ने शनिवार की देर शाम सामान की डिलीवरी नहीं करने के मामले में कुरियर कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज मुकदमे के अनुसार निजामुद्दीनपुरा निवासी संजीव कुमार सिंह का भाई राजीव कुमार सिंह बंगलुरु स्थित एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत है।बीते जून माह में उसके भाई को कंपनी द्वारा कनाडा भेज दिया गया। जिसके बाद भाई राजीव सिंह ने बिग ब्याज पैकर्स एवं मुवर्स गोपाल कुरियर के माध्यम से घरेलू उपयोग के सभी सामान बीते छह अक्तूबर को निजामुद्दीनपुर स्थित घर के पते पर भेजवा दिया। इसके लिए बुकिंग का 69 हजार रुपया कुरियर कंपनी को जमा कर दिया। लेकिन बुकिंग के एक माह बाद भी कुरियर कंपनी की तरफ से सामान की डिलीवरी नहीं की गई। जिसके बाद कुरियर कंपनी नंबर पर संपर्क किया गया। लेकिन कंपनी की तरफ से आजकल कह कर टालमटोल किया जा रहा है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!