वाराणसी जिला जेल में बंदी ने चम्मच से काटी अपनी गर्दन,मंडलीय अस्पताल मे भर्ती

6 / 100 SEO Score

__वाराणसी जिला जेल में सुखन डोम उम्र 24वर्ष नामक बंदी ने अपना गला काटा घायल बंदी को जिला जेल से शिवप्रसाद गुप्त मंडली चिकित्सालय लाया गया जहां उसे भर्ती किया गया_

वाराणसी। जिला कारागार में बंद एक बंदी ने शुक्रवार को आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय सुखन डोम ने चम्मच को धारदार बनाकर अपनी गर्दन पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तत्काल शिवप्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, सुखन डोम को करीब दो सप्ताह पहले ही किसी आपराधिक मामले में जेल में दाखिल किया गया था। जेल प्रशासन ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंदी ने आत्महत्या का प्रयास किन कारणों से किया।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!