हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या से पूरे देश में सनसनी मच गई

6 / 100 SEO Score

🔸हरियाणा के गुरुग्राम में टेनिस प्लेयर राधिका यादव की हत्या से पूरे देश में सनसनी मच गई थी। पिता ने ही उसे मारा है, जो कि अब पुलिस कस्टडी में है। उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई जारी है। पिता बार-बार अपना बयान बदल रहा है। वहीं, अब राधिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है। राधिका के शरीर से कुल चार गोलियां निकली हैं। पिता ने बताया था कि उसने राधिका पर 5 गोलियां चलाई थीं। चार गोलियां तो राधिका के शरीर से मिल गई हैं। पांचवीं गोली कहां है इसकी पुलिस जांच कर रही है..!

🔸पोस्टमार्टम के बाद राधिका की डेडबॉडी उसके परिवार को सौंप दी गई है। राधिका की हत्या का आरोप उसके पिता दीपक यादव पर लगा है। गुरुवार को दीपक ने गुरुग्राम के पॉश इलाके सुशांत लोक में स्थित अपने दो मंजिला मकान में बेटी राधिका (25) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बाद में दीपक यादव (49) ने बेटी की हत्या की बात कबूल कर ली, जिसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
[7/12, 10:38 PM] null: गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव, तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल

बुधवार रात से जलस्तर में अचानक वृद्धि शुरू हुई जो शुक्रवार तक लगातार जारी रही। गुरुवार को करीब तीन फीट पानी बढ़ा, जिससे घाटों और निचले इलाकों में पानी भरने लगा।

चंदौली जिले में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है, जिससे तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पिछले सप्ताह गंगा के बढ़ाव में थोड़ी राहत के बाद बीते तीन दिनों से लगातार जलस्तर में तेजी से बढ़ाव देखा जा रहा है। बलुआ घाट पर स्थित गंगा मंदिर की आधे से अधिक सीढ़ियां पानी में समा चुकी हैं और गंगा आरती मंच तक पानी पहुंच गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!