गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ाव, तटवर्ती गांवों में दहशत का माहौल

9 / 100 SEO Score

बुधवार रात से जलस्तर में अचानक वृद्धि शुरू हुई जो शुक्रवार तक लगातार जारी रही। गुरुवार को करीब तीन फीट पानी बढ़ा, जिससे घाटों और निचले इलाकों में पानी भरने लगा।

चंदौली जिले में गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है, जिससे तटवर्ती इलाकों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई है। पिछले सप्ताह गंगा के बढ़ाव में थोड़ी राहत के बाद बीते तीन दिनों से लगातार जलस्तर में तेजी से बढ़ाव देखा जा रहा है। बलुआ घाट पर स्थित गंगा मंदिर की आधे से अधिक सीढ़ियां पानी में समा चुकी हैं और गंगा आरती मंच तक पानी पहुंच गया है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!