गोरखपुर,
सावन के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद श्रीहरि शाखा द्वारा एक मधुर पहल करते हुए जे पी सनराइज स्कूल, गोरखनाथ, गोरखपुर में नन्हे-मुन्ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई।
इस आयोजन में बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता और उल्लास की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर भारत विकास परिषद श्रीहरि शाखा के संरक्षक कनक हरि अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अनीता चौरसिया तथा विद्यालय के प्रबंधक एवं समाजसेवी वरुण चौरसिया जी ने भी बच्चों को चॉकलेट देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के मन में प्रेम, अपनत्व एवं सामाजिक सहभागिता की भावना को जागृत करना था। सावन के महीने में जब वातावरण हरियाली और उल्लास से परिपूर्ण होता है, ऐसे समय में यह छोटा सा प्रयास बच्चों के लिए एक मीठी यादगार बन गया।
भारत विकास परिषद श्रीहरि शाखा सामाजिक, सांस्कृतिक एवं मानवीय मूल्यों को प्रोत्साहित करने हेतु समय-समय पर इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजन करती रहती है।