दरोगा बोला-तुम ट्रेन से मुंबई पहुंचो, मैं फ्लाइट से आऊंगा

6 / 100 SEO Score

पिता मुंबई में 4 दिन तक भटकता रहा; गोरखपुर से लापता हुई थी लड़की
गोरखपुर से एक 13 साल की बच्ची लापता हो गई। पुलिस जांच में उसकी लोकेशन मुंबई में मिली। पुलिस ने पिता को थाने बुलाकर बेटी से इंस्टाग्राम पर बता कराई। इसके बाद दरोगा ने पिता से कहा- तुम्हारी बेटी मुंबई के पनवेल महानगर पालिका के आस-पास है। उसकी तलाश के लिए तुम लोग ट्रेन से मुंबई पहुंचो। मैं हवाई जहाज से आता हूं।दरोगा के कहने पर पिता अपने साले के साथ ट्रेन से मुंबई पहुंच गए। 4 दिन तक पनवेल इलाके में दर-दर भटकते रहे। लेकिन बेटी नहीं मिली। गोरखपुर में दरोगा से फोन किया तो वह आज-कल आने की बात कहते रहे।
बाद में दरोगा ने फोन उठाना बंद कर दिया। 4 दिन तक बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने शुक्रवार को गोरखपुर के लिए ट्रेन पकड़ ली। पुलिस अब भी आश्वासन दे रही है। मामला रामगढ़ताल थाना क्षेत्र का है। बच्ची 7 जुलाई को लापता हुई थी।
7 जुलाई को छोला भटूरा खाने गई थी लड़की
बांसगांव के अजय चौहान अपने परिवार के साथ गोरखपुर के रामगढ़ताल क्षेत्र में किराए का घर लेकर चाय और समोसा की दुकान चलाते हैं। अजय ने बताया- उनके 4 बच्चे हैं। जिसमें एक बेटा और 3 बेटियां हैं। एक बेटी की शादी कर चुके हैं। सबसे छोटी बेटी अन्नू पास में ही एक स्कूल में क्लास 6 में पढ़ती है।
अजय ने बताया- 7 जुलाई की दोपहर करीब 3 बजे बेटी घर के पास ही छोला-भटूरा खाने गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी। देर तक नहीं आने पर उसकी तलाश की। कई जगह खोजा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी। रामगढ़ताल थाने में 10 जुलाई को उसके अपहरण का केस दर्ज कराया।

Leave a Reply