4 मौत के मामले को 40 लाख में रफा दफा करने के आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग

7 / 100 SEO Score

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने आज गोरखपुर के बिजली विभाग के एक एसडीओ द्वारा घोर लापरवाही से 4 लोगों की मौत के मामले में पुलिस द्वारा 40 लाख रुपए लेकर मामले को रफा दफा किए जाने के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है.

उन्होंने इस संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री के साथ मुख्य सचिव और डीजीपी को शिकायत भेजी है.

उन्होंने कहा कि उन्हें प्राप्त जानकारी के अनुसार 6 जुलाई 2025 को गाजीपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जंगीपुर थाने के पास महिंद्रा एसयूवी 700 संख्या यूपी 53ER 9034 को ड्राइव कर रहे गोरखपुर में तैनात बिजली विभाग के एसडीओ विपिन कुमार सिंह के कथित रूप से वाराणसी से लौटते समय रॉन्ग साइड पर घोर लापरवाही से गाड़ी चलाने से हुए एक्सीडेंट में बलिया के फेफना निवासी एक बच्ची सहित चार लोगों की मौत हो गई.

विपिन सिंह ने गाड़ी से उतरकर भागने का प्रयास किया, जिन्हें गांव वालों ने पड़कर पुलिस को दे दिया और इंस्पेक्टर जंगीपुर ने भी उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की, जिसके आधार पर अगले दिन विभिन्न अखबारों में समाचार भी प्रकाशित हुए.

आरोपों के अनुसार इसके बाद ₹40 लाख रुपए लेकर पुलिस हिरासत में मौजूद विपिन सिंह को छोड़कर अज्ञात व्यक्ति के नाम मुकदमा लिख दिया गया.

अमिताभ ठाकुर ने कहा कि विपिन सिंह पर पूर्व में 2023 में थाना खलीलाबाद, संत कबीर नगर में 1.62 करोड रुपए के सरकारी धन के गबन का भी मुकदमा दर्ज है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है.

अमिताभ ठाकुर ने मुख्यमंत्री से इन सभी तथ्यों की जांच कराते हुए समुचित विधिक और प्रशासनिक कार्रवाई की मांग की है.

संलग्न — संबंधित शिकायत और अभिलेख

डॉ नूतन ठाकुर
प्रवक्ता
आजाद अधिकार सेना

Leave a Reply