21 जुलाई को भैसासुर घाट के पास से उनका कीमती सामानों से भरा बैग गुम हो गया था जिससे वो बेहद परेशान थे और उन्होंने इसकी सूचना सरैया पुलिस चौकी और जैतपुरा थाने पर दी थी
गुम हुए बैग में उनका आईफोन टाइटन वॉच, कुछ नगद, 5 atm कार्ड, आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस , ट्रेन का पास आदि महत्वपूर्ण सामान थे
सूचना मिलने पर सक्रिय हुए
चौकी प्रभारी पंकज कुमार पांडेय, अनीश जयसवाल व फैंटम 25 के कर्मचारी विजय सरोज व अखिलेश यादव की टीम ने गुम हुआ बैग खोज निकाला और अभिषेक जी के सुपुर्द कर दिया
अपना बैग मिलने से अत्यधिक प्रसन्न अभिषेक गुप्ता ने वाराणसी पुलिस को धन्यवाद दिया और सक्रियता और कार्यशैली की प्रशंसा की