जलकल बिल्डिंग, गोलघर की भूमि रीवेन्यू रिकार्ड में नगर निगम गोरखपुर का नाम दर्ज किया_ नगर आयुक्त

6 / 100 SEO Score

गोरखपुर। नगर आयुक्त के अध्यक्षता में म्यूनिसिपल बॉण्ड जारी करने के लिए बैठक कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
म्यूनिसिपल बॉण्ड की कमेटी गठन की रूप रेखा लेखाधिकारी, द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसे जारी किये जाने का निर्देश दिया गया।
जलकल बिल्डिंग, गोलघर की भूमि रीवेन्यू रिकार्ड में नगर निगम गोरखपुर का नाम दर्ज किया जाना आवश्यक है जिस हेतु अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) को निर्देशित किया गया।
जलकल विभाग के कार्यों हेतु भविष्य में आवश्यकता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया कि शहर में विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करा कर आवश्यक कार्यवाही कराया जाय। म्यूनिसिपल बॉण्ड जारी किये जाने हेतु आवश्यक अभिलेखों को इकठ्ठा किये जाने हेतु उपस्थित सम्बन्धित विभागाध्यक्षों को मौखिक रूप से निर्देशित किया गया।
आर०एफ०पी०, लीगल एडवाईजर, क्रेडिट रेटिंग एजेन्सी, ट्रान्जेक्शन एडवाईजर / मर्चेंट बैंकर, रजिस्टर एण्ड ट्रांस्फर एजेन्ट, म्यूनिसिपल बॉण्ड ट्रस्टी रखे जाने हेतु राष्ट्रीय समाचार पत्रों के साथ साथ यू०पी० ई टेण्डर वेबसाईट पर प्रकाशित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।
सोमवार 28 जुलाई को सायं 06 बजे पुनः समीक्षा किया जायेगा जिसमें आर्किटेक्ट आशीष श्रीवास्तव को भी उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। बैठक में प्रमुख रूप से
नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल अपर नगर आयुक्त प्रथम दुर्गेश मिश्रा
अपर नगर आयुक्त (द्वितीय) निरंकार सिंह अपर नगर आयुक्त (तृतीय) मुख्य अभियन्ता महाप्रबन्धक जल लेखाधिकारी
मुख्य कर निर्धारण अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply