ब्यूरो-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज
खबर उत्तर प्रदेश के बलिया से है जहां गंगा बहुद्देशीय सभागार में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर
मुख्य अतिथि पहुंचे सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि सरकार के लिए ना कोई सपना है नाहि कोई अपना सरकार गुजरात कंपनी की तरह काम कर रही है। यह चाह रही कि गरीबों के अरमानों का गला घोट दिया जाए जिससे गरीब मर जाये, गरीब खत्म हो जाए और किसान मजदूर बर्बाद हो जाए।समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित आरक्षण दिवस एवं संविधान मान स्तंभ दिवस के अवसर पर सपा के राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी संविधान मान स्तंभ की स्थापना करके आरक्षण का अधिकार दिवस मना रही हैं वर्तमान समय मे देश मे कुछ ताकते संविधान और आरक्षण को कमजोर करना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए प्रतिवद्ध हैं संविधान और आरक्षण को बचाने के लिए सामाजवादी पार्टी हमेशा संघर्ष करती रहेगी भाजपा सरकार निजीकरण करके, नौकरियों में आरक्षण का अमल न करके इसे समाप्त कर रही है। यह सरकार युवाओं को नौकरियां सिर्फ इसलिए नहीं दे रही है जिससे कहीं आरक्षण न देना पड़ जाए और दलित, पिछड़े, वंचितों को उनका हक न मिल पाए। समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए प्रतिबद्ध है।
उक्त अवसर पर मंच पर राष्ट्रीय सचिव अवलेश सिंह, विधायक जय प्रकाश अंचल, विधायक मोहम्मद जियाउद्दीन रिजवी, पूर्व मुत्री तारकेश्वर मिश्र, अम्बिका चौधरी, प्रदेश सचिव शशिकांत चतुर्वेदी ,प्रदेश सचिव अकमल नईम खाँ, पूर्व चेयर मैन भुनेश्वर चौधरी, सपा के पूर्व अध्यक्ष संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, यशपाल सिंह, साथी रामजी गुप्ता, उमेष सरीफ, अनिल राय,, डा. संतोष कुमार, रवीन्द्र नाथ यादव, शमशाद बांसपारी, राणा प्रताप सिंह, बंशीधर यादव, सहित सैकड़ो कार्यकती गण मौजूद अध्यक्षता विधायक संग्राम सिंह ने तथा संचालन महा मंत्री बीरबल राम ने किया सभी लोगो ने अपना अपना विचार व्यक्त किया