पिकप के चपेट में आने से युवक की हुई दर्दनाक मौत

6 / 100 SEO Score

बीकापुर।
कोतवाली क्षेत्र के चांदपुर निवासी 24 वर्षीय रुपेश निषाद पुत्र राम कुमार निषाद की रविवार सुबह पिकअप की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी पेट्रोल पंप के सामने प्रयागराज हाईवे पर हुआ। मौके पर पहुंची पीआरबी और कोतवाली पुलिस द्वारा सीएचसी लाया गया। जहां जांच के बाद चिकित्सक एसके मौर्य ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक युवक रूपेश सुबह बाइक लेकर घर से निकला था। अस्पताल पहुंची कोतवाली पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। दुर्घटना करके भाग रही पिकअप को कोतवाली पुलिस ने पीछा करके रामपुर भगन के पास पकड़ लिया और अपने कब्जे में ले लिया। सड़क हादसे में हुई युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक दो भाइयों में बड़ा और अभी अविवाहित था। कोतवाली पुलिस द्वारा कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!