स्कूल के लिए निकली 15 वर्षीय किशोरी लापता, अपहरण का मामला दर्ज

7 / 100 SEO Score

चोलापुर

चोलापुर थाना क्षेत्र के चंदापुर चौकी अंतर्गत एक 15 वर्षीय किशोरी शनिवार सुबह चोलापुर राजकीय बालिका विद्यालय पढ़ाई के लिए निकली, लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। परिजनों की चिंता गहराने पर किशोरी के पिता ने चोलापुर थाने में तहरीर दी।
प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि परिजन की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुट गई है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को किशोरी से संबंधित कोई जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!