शूलटंकेश्वर धाम में गूंजा हर-हर महादेव

12 / 100 SEO Score

वाराणसी। सावन के तीसरे सोमवार को शूलटंकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही कतारबद्ध श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। प्रभु झांकी के दर्शन कर भक्त धन्य हुए। हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
गंगा स्नान के बाद भक्तगण जल पात्र लेकर मंदिर पहुंचे और शिवलिंग पर जल अर्पण किया। शूलटंकेश्वर के अलावा रामेश्वर महादेव, कमर्देश्वर महादेव (पहाड़ी), बाबा बाणासुर नरउर, शिवमंदिर दरेखु, भास्करा तालाब केशरीपुर जैसे शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!