बलिया: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे के बीच हुई मारपीट, दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज.

10 / 100 SEO Score

भाजपा नेता के बेटे के बीच हुई मारपीट

बलिया में भाजपा के दो दिग्गज नेताओं के बीच पुत्रो के बीच मारपीट हो गई। बैरिया विधानसभा के पूर्व भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह और बलिया के पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपलेंद्र प्रताप सिंह के बीच जमकर मारपीट हो गई।

बैरिया थाना अंतर्गत एक अंत्येष्टि स्थल पर पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह और पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे विपलेंद्र पहुंचे हुए थे।

*इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में कहा सुनी हो गई। बात इतनी बड़ी की दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट भी हो गई। बताया जा रहा है की मारपीट की इस घटना में पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह उनके बेटे सहित स्कूल चार लोग घायल हुए हैं जबकि दूसरे पक्ष यानी पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के बेटे सहित चार अन्य लोग भी घायल होने की सूचना मिल रही है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!