सिंहासन चौहान मामले में 7 दिन का अल्टीमेटम

5 / 100 SEO Score

रिपोर्ट-एजाज अहमद के साथ मु० सरफराज

उत्तर प्रदेश के जिला बलिया से है जहा आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने अपनी पार्टी के बलिया जिला उपाध्यक्ष सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी लीलावती देवी के साथ थाना भीमपुरा के अंदर पुलिस द्वारा की गई मारपीट के मामले में आज एसपी, बलिया एस आनंद से मिलकर उन्हें प्रतिवेदन देते हुए एडिशनल एसपी से जांच करा कर दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग की.

उन्होंने कहा है कि सिंहासन चौहान द्वारा अपनी पत्नी के साथ थाने के बाहर धरने पर बैठने पर थाने वाले उन्हें एफआईआर लिखने का आश्वासन देकर अंदर ले गए, जहां उनकी और उनकी पत्नी की पिटाई की गई और उन्हें फर्जी 151 में चालान किया गया

अमिताभ ठाकुर ने एसपी को कहा कि यदि 7 दिनों मे कार्रवाई नहीं होती है तो वे थाना भीमपुरा के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे.

इसके बाद वे थाना भीमपुरा गए जहां उन्होंने सिंहासन चौहान और उनकी पत्नी से मौके के सभी तथ्यों की जानकारी प्राप्त की और पुलिस वालों से बातचीत की.

इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि सिंहासन चौहान द्वारा लगाए गए आरोप सही जान पड़ते हैं.

उनके साथ बलिया जिला अध्यक्ष बंटी राय, मंडल अध्यक्ष रितेश पांडे, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Share

Leave a Reply