*आगामी त्यौहारों को देखते हुए श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी द्वारा क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्था का पूर्ण रूप से जायजा लिया गया*

6 / 100 SEO Score

कानपुरनगर पुलिस कमिश्नरेट श्रीमान पुलिस उपायुक्त पूर्वी श्री सत्यजीत गुप्ता द्वारा थाना फीलखाना क्षेत्र अंतर्गत श्री खेरेपति बाबा मंदिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया गया।निरीक्षण के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा इंतज़ाम बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।मंदिर परिसर व आस-पास के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए
⁠श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को सुव्यवस्थित रूप से नियंत्रित करने हेतु बैरिकेडिंग,प्रवेश,निकास मार्ग एवं लाइन मैनेजमेंट दुरुस्त किया जाए। मंदिर व प्रमुख मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी सक्रिय रखी जाए। ⁠शांति एवं सौहार्द सुनिश्चित करने के लिए धर्मगुरुओं, मंदिर प्रबंधन समिति एवं स्थानीय गणमान्य नागरिकों के साथ आपसी संवाद व सहयोग के माध्यम से पर्व के दौरान शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए कहा।मौके पर प्रभारी निरीक्षक फीलखाना मौजूद रहे ।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!