*इलिया पुलिस ने ₹25,000 के इनामी बदमाश को दबोचा, थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह की कुशल कार्यवाही*

7 / 100 SEO Score

*इलिया पुलिस की इस त्वरित और सफल कार्यवाही के लिए थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह व उनकी टीम की सराहना की जा रही है*

*वाराणसी में अपने तेज क्राइम कामों से जाने जाते थे उप निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह*

*चंदौली* अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन और पुलिस उपमहानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक चन्दौली के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, थानाध्यक्ष इलिया अरुण प्रताप सिंह के नेतृत्व में इलिया पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
आज दिनांक 29.07.2025 को चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ₹25,000 का इनामी बदमाश बृजेश कुमार चौहान (पुत्र राम बाबू चौहान, निवासी चतुर्भुजपुर, मुगलसराय, उम्र करीब 29 वर्ष), जो मु0अ0सं0 515/2024 धारा 420/467/468/471/504/506 भा0द0वि0 थाना मुगलसराय से वांछित था, तियरी सड़क के पास मौजूद है।
मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, थाना इलिया पुलिस टीम ने खरौझा गांव से 100 मीटर पहले बनी नहर पुलिया के पास से अभियुक्त बृजेश कुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
* मु0अ0सं0 515/2024 धारा 420/467/468/471/504/506 भा0द0वि0 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
* मु0अ0सं0 316/2021 धारा 354/363/366 भा0द0वि0 व धारा 7/8 पाक्सो एक्ट थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
* मु0अ0सं0 155/2020 धारा 323/452/504/506 भा0द0वि0 थाना मुगलसराय जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में निम्न सदस्य रहे:
* थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह, थाना इलिया, जनपद चन्दौली
* हे0का0 कल्लन यादव, थाना इलिया, जनपद चन्दौली
* का0 आलोक सिंह, थाना इलिया, जनपद चन्दौली
* का0 महेश यादव, थाना इलिया, जनपद चन्दौली |

Leave a Reply