टूटकर गिरे हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत मामले में बिजलीकर्मियों पर कार्रवाई हु

6 / 100 SEO Score

जौनपुर
शासन के निर्देश पर अवर अभियंता और फीडर मैनेजर को निलंबित कर दिया गया है. एसएसओ और लाइनमैन को बर्खास्त करने की संस्तुति की गई है. इतना ही नहीं एसडीओ पर भी दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं. इन कार्रवाइयों से बिजली विभाग में हड़कंप मचा हुआ है.

जानकारी के मुताबिक, जौनपुर जिले के धर्मापुर विकास खंड में जफराबाद थाना क्षेत्र के कबीरउद्दीनपुर फीडर के अंतर्गत आने वाले ग्राम उतारागांवा में शनिवार को मां-बेटे की मौत हो गई थी. गांव निवासी राम अजोर वनवासी की पत्नी बासमती देवी (60) अपने बेटे लोधी वनवासी (35) के साथ पड़ोस के गांव में पंकज राय के खेत में धान की रोपाई कर रही थीं.

खेत की सुरक्षा के लिए चारों ओर लोहे की तार से घेराबंदी की गई है. इसी दौरान खेत से करीब 100 मीटर दूर हाइटेंशन तार टूट गया और लोहे की तार पर गिर गया. इससे करंट पूरे घेरे में दौड़ गया. धान की रोपाई कर रही बासमती देवी और लोधी वनवासी करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शवों को पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया. बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के मौके पर आने व मुआवजे की मांग पर अड़ गए. करीब चार घंटे बाद एसडीएम सदर संतवीर सिंह और सीओ सिटी देवेश कुमार मौके पर पहुंचे. परिजनों को उचित मुआवजे और कार्रवाई का आश्वासन देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

घटना को लेकर विद्युत विभाग के चेयरमैन आशीष गोयल ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग की. उन्होंने अधिकारियों को जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई के निर्देश दिए. इसके बाद अधीक्षण अभियंता सर्किल प्रथम रमेश चंद्रा ने अवर अभियंता धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया. एसडीओ धीरेंद्र कुमार सिंह पर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा. वहीं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चतुर्थ वीरेंद्र सिंह ने फीडर मैनेजर उमाकांत यादव को निलंबित किया. निविदा लाइनमैन जयप्रकाश और एसएसओ अखिलेश यादव को बर्खास्त करने की संस्तुति की गई.

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!