लेह में बड़ा हादसा: सेना के वाहन पर गिरा पत्थर, लेफ्टिनेंट कर्नल समेत 2 जवान शहीद, 3 अफसर घायल

7 / 100 SEO Score

लेह में बुधवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है। इसमें भारतीय सेना के एक वाहन पर बड़ा पत्थर गिर गया। इसके नीचे दबने से सेना के एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत दो जवान शहीद हो गए। वहीं दो मेजर रेंक के अफसर और एक कैप्टन घायल हो गए हैं। यह वाहन सेना के काफिले में शामिल था। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।.

*कैसे हुआ हादसा?*
जानकारी के अनुसार, गलवान के चारबाग इलाके में यह हादसा हुआ है। सेना के वाहन पर पत्थर गिरने से हादसा हुआ है। सेना का काफिला दुरबुक से चोंगताश जा रहा था। तभी एक सैन्य वाहन पत्थर की चपेट में आ गया। सेना के अधिकारियों ने बताया कि शहीदों की पहचान लेफ्टिनेंट कर्नल भानु प्रताप सिंह और लांस दफादार दलजीत सिंह के रूप में हुई है।

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!