समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत किया है

9 / 100 SEO Score

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की संस्तुति के बाद समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरि जी ने बलिया जनपद के बेल्थरा रोड निवासी फैसल अल्तमस को समाजवादी युवजन सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए प्रदेश सचिव मनोनीत किया है।

समाजवादी पार्टी ने उम्मीद जताई है कि श्री फैसल अल्तमस के मनोनयन से समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व संगठन को मजबूती प्रदान करने में बल मिलेगा।

फैसल अल्तमस के समाजवादी युवजन जनसभा का प्रदेश सचिव मनोनीत किए जाने के बाद समाजवादियों में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी।

फैसल अल्तमस मूल रूप से पिपरौली बड़ा ग्राम पंचायत एकसार के निवासी हैं।

Share

Leave a Reply