गरीबों को किया जा रहा परेशान

10 / 100 SEO Score

आज़मगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के बासी जप्ती माफी गांव के लोगों ने गांव में ही जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है उनके गांव का ही एक व्यक्ति जो खुद को पत्रकार बताता है उसके द्वारा गरीब ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीण अरविंद राजभर ने बताया कि हमारे गांव के ही आलोक मिश्रा द्वारा हमारे ऊपर गलत तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है। वह अपने आप को पत्रकार बताता है जिससे थाने और तहसील पर हमारी कोई सुनवाई नहीं होती है। आलोक मिश्रा के पास पत्रकारिता की कोई डिग्री नहीं है और न ही वो किसी अखबार का संवाददाता है। हम लोगों उच्चाधिकारियों से शिकायत करके थक गए लेकिन हमारी एक नहीं सुनी जा रही है। जब से मुकदमा दर्ज हुआ तब से रोजाना लगभग दस दिनों तक हमे तहसील बुलाया गया और बीते लगभग दो सप्ताह से साप्ताहिक बुलाया जा रहा है। हम मेहनत मजदूरी करके खाने वाले लोग हैं। हम रोजाना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक तहसील में ही बैठेंगे तो खाएंगे क्या। हमें परेशान की नियत से आलोक मिश्रा रोज प्रार्थना पत्र देते हैं और तहसील के कर्मचारी संजय मिश्रा हमे तहसील बुलाकर पूरा दिन परेशान करते हैं। रामदीन राजभर ने बताया कि इस हमारे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज कराकर हमे प्रताड़ित किया जा रहा है और हमारी कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। हम लोग शिकायत करते करते थक गए लेकिन हमारी एक न सुनी जा रही है। शांतिभंग की धारा में रोजाना कई लोगों का चालान होता है। लेकिन मजे की बात यह है कि उन लोगों में से शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होता होगा जिसको रोजाना तहसील पर पेशी के लिए बुलाया जाता होगा लेकिन परेशान करने की नीयत से इन गरीबों को रोजाना तहसील पर बुलाया जा रहा है। ऐसे में यह लोग पूरी तरह से परेशान हैं और उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। अब सरकार से सवाल यह है कि रसूखदार के लिए कोई अलग से कानून बना है क्या ? प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से मत्तल राजभर, रामदीन राजभर, जगन्नाथ राजभर, नवनीत राजभर,अरविंद राजभर, विनीत राजभर, जोगेंद्र राजभर सहित तमाम लोग मौजूद रहे। इस संबंध में उपजिलाधिकारी नंदिनी शाह से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि मारपीट हुई थी वहां पर विवाद होने की सम्भावना थी इसलिए पुलिस की रिपोर्ट पर आरोपियों को तहसील पर पेशी के लिए बुलाया जा रहा था। अब स्थिति सामान्य है इसलिए उन्हें एक सप्ताह पर बुलाया जा रहा है।

Share

Leave a Reply