आजमगढ़ मनरेगा पशुसेड का भुगतान रुपया सरकारी धन का गबन का पीड़ित ने लगाया आरोप

6 / 100 SEO Score

जिलाधिकारी कार्यालय पर न्याय के गुहार लगाने पहुंचेरविशंकर शुक्ल पुत्र अंजनी शुक्ल मिरीया (रेड़हा), पोस्ट व थाना-कन्धरापुर,ने गंभीर आरोप लगाते बताया कि पीड़ित के घर पर मनरेगा पशुसेड़ का निर्माण करने के लिए वर्ष 2020 में पूर्व ग्राम प्रधान के द्वारा यह कहा गया कि अपनी व्यवस्था से बनाना पड़ेगा, बन कर तैयार हो जाने पर पेमेन्ट होगा पीड़ित किसी प्रकार से सामान उधार लेकर मनरेगा पशुसेड़ तैयार किया जिसका भुगतान रूपया 85000/रू0 वर्तमान ग्राम प्रधान के कार्यकाल में वर्ष 2025 में आया हुआ है। ईट, भट्ठा, व गिट्टी बालू व दुकान का फर्म रजिस्ट्रेशन पूर्व प्रधान के कार्यकाल से ही ब्लॉक पर कार्यरत है और पूर्व प्रधान के द्वारा ही फर्म रजिस्ट्रेशन कराया गया था। हमारे द्वारा फर्म रजिस्ट्रेशन नही लगाया गया है। वर्तमान ग्राम प्रधान द्वारा कहा गया कि हाई कोर्ट से लेकर ब्लॉक तक और अन्य खर्च मिलाकर रूपया 25000/रू० देने पर ही पेमेन्ट होगा। खण्ड विकास अधिकारी विलरियागंज के द्वारा आर०टी०जी०एस० के द्वारा गिट्टी बालू दुकान व ईट, भट्ठा को पेमेन्ट कर दिया गया है ग्राम प्रधान गिट्टी बालू दुकानदार व ईट, भट्ठा मालिक तीनो लोग मिलकर रूपया 85000/रू0 हड़प लिये है हमारे द्वारा दिनांक 08.07.2025 आप के कार्यालय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। जिसमें ग्राम पंचायत अधिकारी/सेक्रेटरी द्वारा बिना हमसे से मिले हुये ग्राम प्रधान का बचाव करते हुये हमारी शिकायत को निष्पेक्षित कर दिये जिसकी आख्या हम पीड़ित द्वारा यहाँ भेजा जा चुका हैं

ज्ञापन के माध्यम से हम मांग करते हैं कि मामले को गम्भीरता से लेते हुये स्वयं जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करते हम पीड़ित का भुगतान कराया जाए मिला उचित कार्यवाही का आश्वासन

Share

Leave a Reply