आजमगढ़ विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय को ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा दिये जाने मांग

6 / 100 SEO Score

*अशोक चौहान*

आजमगढ़ विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान के आवाहन पर काफी संख्या में महिला पुरुष भगवा ध्वज लिए प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को नामित एक ज्ञापन सौंपते हुए राष्ट्रीय महामंत्री श्याम सुंदर चौहान ने कहा कि दिनांक 24 जून 2025 को एक पीड़ित की सूचना पर गोपाल राय जी के नेतृत्व में 25 बहनों व 150 लोगों के साथ बलरामपुर जनपद उतरौला गॉव में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा के घर विश्व हिन्दू रक्षा परिषद् की टीम पहुँची तो वहाँ छांगुर बाबा की काली करतूतों के बारे में पर्दाफाश हुआ व कई अनोखे तथ्य सामने आए की किस प्रकार छांगुर बाबा व उसके जेहादी गुर्गे भारत को इस्लामिक देश बनाने की फिराक में थे। उक्त तथ्यों को इकट्ठा कर गोपाल राय द्वारा उक्त कुकृत्य की जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय व अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश को दी गई. तत्पश्चात छांगुर बाबा की गिरफ्तारी हुई व उसके द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाई गई आलीशान कोठी को प्रदेश सरकार द्वारा ध्वस्थ करा दिया गया।

अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय द्वारा दिनांक 03 जुलाई 2025 को 15 हिंदू परिवार को विधि विधान से हिन्दू धर्म में घर वापसी कराई गई, जिसकी रंजिश के चलते गोपाल राय जी को सऊदी अरब से, पकिस्तान से फोन के माध्यम से आजमगढ़ के बम्हौर गाँव से सोशल मीडिया के माध्यम से व बलरामपुर से जावेद नाम व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उक्त धमकियों के बावत थाना गोमती नगर पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज की गई है जिसमें विवेचना प्रचलित है। ज्ञातव्य है कि पूर्व में गोपाल राय के ऊपर वाराणसी के मंडुआडीह थाना अन्तर्गत व जम्मू के सर्किट हाउस के पास जिहादियों द्वारा हमले की दृष्टिगत जेड श्रेणी की सुरक्षा शीघ्र प्रदान किया जाना अति आवश्यक व न्याय संगत है।

हम सभी मांग करते है कि उपरोक्त कथन के दृष्टिगत श् गोपाल राय के जीवन भय को देखते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए इसी मांग को लेकर पूरे प्रदेश में विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम किया जा रहा है

Share

Leave a Reply

error: Content is protected !!