पांडेयपुर चौराहे पर पिकअप पलटी, फल ठेले को नुकसान, बड़ा हादसा टला

6 / 100 SEO Score

वाराणसी।कैंट थाना क्षेत्र में शनिवार को पांडेयपुर चौराहा स्थित शिव मंदिर के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोहे के पाइप से लदी एक पिकअप (वाहन संख्या – यूपी 65 CT 6105) मोड़ते वक्त असंतुलित होकर पलट गई। हादसे में किसी तरह की जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन सड़क किनारे फल का ठेला लगाए एक व्यक्ति का ठेला टूट गया और भारी मात्रा में फल बर्बाद हो गए।

घटना की सूचना पर कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा तत्काल मौके पर पहुंचे। यातायात व्यवस्था को प्रभावित न होने देने के लिए दूसरा वाहन बुलाकर पाइपों को अनलोड कराया गया। फिलहाल क्षेत्र में यातायात पूरी तरह सामान्य है।हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है। स्थानीय लोगों की मदद से सड़क को जल्द ही खाली करा लिया गया।

Share

Leave a Reply